भोलेशंकर जायसवाल को जिला मीडिया सह संयोजक बनाया गया,संगठन के प्रति रहेंगे निष्ठावान

SHARE:

छुरा -:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री श्री पवन साय और प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी की अनुमति से जिला संगठन प्रभारी श्री अमित चिमनानी के सहमति से जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने सोशल मीडिया सह संयोजक भोलेशंकर जायसवाल को बनाया गया है।सक्रिय रूप से संगठन की गतिविधियों में निरन्तर योगदान देने वाले कार्यकर्ताओ को भारतीय जनता पार्टी में एक विशेष पद दायित्व जिम्मेदारी के साथ कार्य दिया जाता हैं।संगठन ने ही मुझे दो बार पार्षद का टिकट दिया और दोनों ही समय पार्षद चुनाव जितने के बाद सभापति बनाया गया ।एवं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष छुरा का कार्यभार भी दिया जा चुका है, इस छोटी सी युवा अवस्था में संगठन ने निरन्तर भरोशा जताते हुए,अब इस बार जिला मीडिया सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है,पार्टी के इस आशा और विश्वास पर सफलतापूर्वक निभाने का प्रयास करूंगा।जायसवाल ने सह संयोजक का दायित्व मिलने पर प्रदेश नेतृत्व,संभाग एवं जिला व मंडल नेतृत्व कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment