वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट : मौतों की संख्या हुई 14, प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख और घायलों को 15 लाख का मुआवजा किया घोषित*

SHARE:

सक्ती . छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए बॉयलर ब्लास्ट हादसे ने झकझोर कर रख दिया. इस घटना में मौतों की संख्या को लेकर नया अपडेट है. ब्लास्ट की चपेट में आने से 33 लोग घायल हुए, जिनमें से मृतकों की संख्या अब बढ़कर 14 हो चुकी है. वहीं 4 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया है.बड़े हादसे के बाद वेदांता पावर प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिवार के लिए 35 लाख रुपए और घायलों को 15 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों के इलाज और मृतकों के परिवार के सदस्य को प्लांट में नौकरी पर सहमति बनी है. अस्पताल में इलाज के दौरान एक और मजदूरों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई है. अब तक 26 से अधिक घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment