Post Views: 116
कदिरी (आंध्र प्रदेश) । आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. कदिरी मंडल के कुम्मारावंदलापल्ली में एक घर में गैस सिलेंडर के फटने के कारण चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना में तकरीबन 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
घायलों को सरकारी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. बताया जा रहा है कि उनमें से 12 की हालत गंभीर है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके से घर पूरी तरह तबाह हो गया है. इस हादसे के तुरंत बाद फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.
खबर के मुताबिक, घर में रखे चार डेटोनेटर के फटने के कारण गैस सिलेंडर में आग लग गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पाएगी.
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




