पूर्व कार्यकारिणी को समाप्त कर बुथ एवं पंचायत में नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया जारी -सुखचंद बेसरा

SHARE:

बुथ के कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीढ़-रूपेश साहू

 

 

फिंगेश्वर/संगठन सृजन अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन विस्तार एवं मजबूती को बनाए रखने के उद्देश्य से तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने वर्तमान बुथ कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है इसके साथ ही नहीं कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इसके तहत फिंगेश्वर ब्लॉक के भसेरा मंडल के ग्राम पंचायत परसौद में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया से अवगत कराया।

 

श्री बेसरा ने बताया कि इसके साथ पूर्व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी अब पूर्व की श्रेणी में आते हैं इस तरह उनके सभी अधिकार जिम्मेदारियां एवं कार्यभार समाप्त हो चुके हैं इसका उद्देश्य पार्टी में नई ऊर्जा नई सोच और नई टीम का गठन करना है। युवा,महिला किसान मजदूर एवं सभी वर्ग को अधिक से अधिक समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान करना है।और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

 

ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा बुथ के कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीढ़ है।

हम सभी कार्यकर्ता मिलकर क्षेत्र की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए उनके हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू जिला महामंत्री निरज ठाकुर मेघ राम बघेल मंडल अध्यक्ष नेहरू साहू मंडल प्रभारी कमल भारती, रूद्रेश सिंन्हा, जनपद सभापति डॉक्टर दिलीप साहू, सेक्टर अध्यक्ष राजेश यादव रोहित ध्रुव शालिक राम, धनेश साहू मनसा भगत बंसी ध्रुव, घणाराम साहू देव कुमार साहू राजेश यादव राजाराम विश्वकर्मा गेंदु निषाद महेंद्र साहू संतोष साहू जोहन ठाकुर सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई