आगामी सेक्टर एवं बुथ कमेटियों की बैठक शीघ्र रखने के निर्देश दिए-भुनेश्वरी बंजारे

SHARE:

मंडल अध्यक्ष शेखर साहू ने कांग्रेस पार्टी के रीति-नीति से अवगत कराया

 

फिंगेश्वर -:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिशन गांव चलो अभियान के तहत संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया जारी है इसके अंतर्गत राजिम विधानसभा क्षेत्र फिंगेश्वर ब्लॉक के बेलर मंडल एवं उसके अंतर्गत आने वाले  चार सेक्टरों का बैठक संपन्न हुआ जिसमें बेलन मंडल के अध्यक्ष शेखर साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के विचारधारा एवं रीति नीति को अवगत कराया  और बताया गया कि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी और बूथ  कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाना है तथा सभी सेक्टर एवं बुध स्तर पर बैठक लेकर शीघ्र गठन करने पर जोर दिया।

बेलर मंडल प्रभारी भुनेश्वरी बंजारे ने आगामी सेक्टर और बूथ की बैठक शीघ्र रखने के लिए सेक्टर अध्यक्षों को निर्देशित किया जिससे संगठन को मजबूती प्रदान किया जा सके l

उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष शेखर साहू मंडल प्रभारी भुनेश्वरी बंजारे, चंम्पू मारकंडे परसदा कला सेक्टर अध्यक्ष कामतू राम ध्रुव, बोड़की सेक्टर अध्यक्ष नेतराम सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष जिला महामंत्री चेतन सिन्हा, खेमराज सिन्हा,तुलेश्वर धृतलहरे, शिवम सिन्हा तारण दास, सुरेंद्र साहू , घनश्याम ध्रुव, बरसन पटेल, टिकेश सिन्हा, गैदराम साहू, यादराम सोनवानी, नरेंद्र सोनवानी ,टोमन साहू, खेमन साहू ,पूरन साहू, शिवकुमार संतोष कुमार, हुलास राम प्यारेलाल, खुमान साहू, जुगराम साहू , टिकेश्वर सिन्हा, देवानंद यादव, राजाराम टाकेस, टोमन, ईश्वरि साहु, बुधराम साहू, गंगाराम साहू, शिवकुमार साहू,रामप्रसाद बिहारी राम साहू, संतोष निषाद,परस देवांगन, तेजराम साहू, विशंभर ध्रुव, डाहरू राम साहू , संतोष साहू घनश्याम साहू , राधेलाल साहू  डागेश्वर सिन्हा , हुलस राम लोहिले,के साथ कांग्रेसी करकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेl

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई