चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जलकर राख – चालक बाल-बाल बचा
राजिम -:गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।राजिम–फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर किरवई स्थित पुजेरिन दाई के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी और आखिरकार पूरी तरह राख में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही राजिम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। आग इतनी भीषण थी कि कार को पूरी तरह जलने से बचाया नहीं जा सका।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन से सुरक्षा उपायों को लेकर सख्ती की मांग की जा रही है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




