गरियाबंद में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत

SHARE:

गरियाबंद-:भारत सरकार के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। जिला अस्पताल गरियाबंद में 14 वर्ष की किशोरियों को टीका लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

यह कार्यक्रम कलेक्टर के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

 

टीकाकरण कक्ष में 14 वर्ष की किशोरियों को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन का टीका लगाया गया, जिससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सके।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न ने बताया कि जिले में लगभग 6 हजार किशोरियों को HPV का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को जिला अस्पताल गरियाबंद में पांच किशोरियों – फजल चौधरी, अंजु सोम, कल्पना यादव, लवली ठाकुर और मिनाक्षी मानिकपुरी को टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद सभी किशोरियों को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया ताकि किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत उपचार किया जा सके।

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वैक्सीन के लिए वे किशोरियां पात्र होंगी जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन नहीं मनाया है। आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र मान्य होंगे। यदि पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो माता-पिता के हस्ताक्षरित शपथ पत्र को भी स्वीकार किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में HPV टीकाकरण अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिल सके।

 

इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, सर्जन डॉ. चौहान, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, सेक्टर सुपरवाइजर, स्टाफ नर्स, मितानिन एवं हितग्राहियों के माता-पिता उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई