कांग्रेस पार्टी के रिति-निति विचार धारा पर विश्वास जताते हुए चिमनलाल साहू,मिलाप साहू,मनोहर यादव,महेंद्र साहू कांग्रेस में हुए शामिल

SHARE:

फिंगेश्वर -:फिंगेश्वर नगर के वार्ड क्रमांक 01 दर्रीपार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी एवं प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री अमितेश शुक्ल जी की उपस्थिति में फिंगेश्वर मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू के नेतृत्व में चिमनलाल साहू, मिलाप साहू मनोहर यादव,महेंद्र साहू को प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री अमितेश शुक्ल जी ने पवन सोनकर के निवास में कार्यकर्ता भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सभी को कांग्रेस गमछा फूलमाला पहनाकर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराया।

सभी ने कांग्रेस पार्टी की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा, गांधीवादी सिद्धांतों और किसान,जवान,माताओं,बहनों के प्रति कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता और किए गए कामों के कारण शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हम सभी पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है‌। मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने सभी का स्वागत कर बधाई दी और कहा निश्चित ही युवाओं का पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर दी बधाई देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिसौहा हरित,पूर्व जनपद सभापति रामकृष्ण तिवारी, जिला महामंत्री कमलेश यदू, डोंगर सिंग मरकाम,टिकेश साहू,मनोज सोनवानी,राजऋषि टंडन, जेठू बंजारे,लक्ष्मण मांडले मनोहर साहू,युवराज सिंन्हा, सुंदर साहू कुलेश्वर साहू रामनारायण साहू,डेकेशवर ठाकुर,चेतन सिन्हा,दुर्गा सिन्हा, आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई