नवगठित राजिम प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, किया विधानसभा का भ्रमण

SHARE:

राजिम: राजिम में हाल ही में नव गठित राजिम प्रेस क्लब के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया। क्लब के पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी, जिससे वे बेहद उत्साहित नजर आए।

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण कर क्लब के सदस्यों ने राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री सभा कक्ष में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री में नवगठित राजिम प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान राजिम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को क्लब के आगामी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस निमंत्रण को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए समारोह में आने की अपनी मौखिक सहमति प्रदान की।

 

इसके साथ ही क्लब के सदस्यों ने मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से भी सौजन्य भेंट मुलाकात की। इस अवसर पर राजिम प्रेस क्लब के अध्यक्ष नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष सोमा शर्मा, सचिव श्रीकांत साहू, कोषाध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, सह-सचिव तामेश्वर साहू तथा सदस्य नागेंद्र निषाद, थानेश्वर बंजारे, नेहरू साहू, वरिष्ठ नागरिक तुलस राम कन्नौजे उपस्थित रहे।

 

यह भ्रमण राजिम क्षेत्र के पत्रकारों के लिए प्रेरणादायक रहा, क्योंकि इससे उन्हें विधायी प्रक्रिया को निकट से समझने तथा उच्च स्तरीय नेतृत्व से सीधा संवाद करने का मौका मिला। नवगठित क्लब की यह पहल स्थानीय पत्रकारिता को मजबूत बनाने दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। मुख्यमंत्री द्वारा शपथ ग्रहण में आने की सहमति से क्लब के सदस्यों में उत्साह बढ़ा है। राजिम प्रेस क्लब जल्द ही पूर्ण रूप से सक्रिय होकर क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई