युपीएससी में चयनित संजय डहरिया समाज का अनमोल रत्न – एल एल कोशले

SHARE:

(प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने प्रदेश स्तरीय बैठक में युपीएससी में चयनित संजय डहरिया व बस्तर गांधी से मशहूर धरमपाल सैनी ,पन्ना लाल नौरेगें, विजय कुमार ओझा का भी किया सम्मान)

महासमुंद – प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षा युपीएससी में चयनित होने वाले बेलटुकरी निवासी संजय डहरिया को उनके माता-पिता व परिवार के साथ रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में आमंत्रित कर मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व शाल भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही बस्तर के गांधी से मशहूर धरमपाल सैनी को अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए किए गए सामाजिक कार्यों के लिए व अभनपुर निवासी पन्ना लाल नौरेगें द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावासों में की व्यवस्था सुधारने के लिए तथा विजय कुमार ओझा को भी प्रदेशाध्यक्ष एल कोशले व प्रदेश पदाधिकारियों ने किया सम्मानित।

प्रदेशाध्यक्ष एल एल कोशले ने सम्मानित होने वालों शख्सियतो की कार्यो का विस्तृत जानकारी दिया।विषम परिस्थितियों में युपीएससी में 946 वीं रैंक से चयनित होने वाले संजय डहरिया को समाज का अनमोल रत्न बताया तथा युवाओं को प्रेरणा लेने की बात कही।

प्रतिभाशाली अभाव ग्रस्त छात्रों की पहचान कर समाज करें सहयोग – संजय डहरिया

सम्मान समारोह में अपने संघर्षों को बताते हुए संजय डहरिया ने सामाजिक संगठनों व समाज के लोगों से अभावो में संघर्ष करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों का पहचान कर सहयोग करने की अपील। आपकों कहीं भी ऐसे छात्र मिलें और अपनी मुकाम पाने की सपना बताए तो उसे कभी भी हतोत्साहित ना करें बल्कि हमेशा तुम कर सकते हो कहकर साकारात्मक उर्जा दे। संजय डहरिया के पिता जी लखन डहरिया, माता जी रेशमी डहरिया व बड़े भाई विजय डहरिया का फुल माला पहनाकर विशेष अभिनंदन किया गया।

प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सरजु प्रसाद घृतलहरे, कोषाध्यक्ष श्याम टोड्रे, महासचिव मोहन बंजारे, सहसचिव दिनेश बंजारे कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल सितारे,डमरु मनहर, गुलाब टंडन,द्रोपदी जोशी, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अंजलि बरमाल, बेमेतरा जिलाध्यक्ष राजालाल बंजारे, बलौदा बाजार जिलाध्यक्ष दीपक घृतलहरे, महासमुंद से जिला उपाध्यक्ष खोशिल गेड्रे, जिला सचिव रेखराज बघेल, रायपुर जिलाध्यक्ष मनोज बंजारे, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मधुबाला रात्रे गरियाबंद, दिनेश लहरें बिलासपुर एवं प्रदेश पदाधिकारी व विभिन्न जिलों से आए अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई