लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें, अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस के निर्देश

SHARE:

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में सभी विभागों की विस्तृत समीक्षा की

गरियाबंद-:कलेक्टर बीएस उइके ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा करते हुए सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा।बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों की जानकारी 20 मार्च तक अनिवार्य रूप से ईएचआरएमएस पोर्टल में अद्यतन कर एनआईसी कार्यालय को लिखित जानकारी दी जाए। जनदर्शन पोर्टल की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विभागवार लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए और किसी भी विभाग का एक भी आवेदन पोर्टल में लंबित न रहे।समय-सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कुछ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने जनमन योजना और स्कूल जतन योजना की वास्तविक प्रगति की जांच के लिए मैदानी निरीक्षण करने को कहा। आगामी राजस्व पखवाड़ा के दौरान नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, अविवादित बंटवारा सहित अन्य राजस्व कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बताया कि मई-जून माह में सुशासन तिहार आयोजित होने की संभावना है, जिसके लिए विभागों को अभी से प्रकरणों के अध्ययन और निराकरण की तैयारी शुरू करनी होगी। सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पटवारी और आरआई के पेंशन प्रकरणों सहित अन्य लंबित राजस्व मामलों का प्राथमिकता से निपटारा करने को कहा गया। न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति सुधारने के लिए ई-कोर्ट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने, नगरीय क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने तथा शहर में लगे अनावश्यक पोल और होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए गए। जलशक्ति अभियान के तहत सभी जल स्रोतों को समय पर पोर्टल में अपलोड करने के लिए नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत, वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इसके अलावा पीवीटीजी वर्ग के पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड पंजीयन और पीवीसी कार्ड वितरण को शत-प्रतिशत करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्ष 2024-25 में स्वीकृत संविदा पदों की भर्ती जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य करें, ताकि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंच सके।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई