महिला उत्पीड़न के मामलों पर 12 मार्च को रायपुर में महा जन-सुनवाई, गरियाबंद के 15 प्रकरणों की होगी सुनवाई

SHARE:

गरियाबंद-:महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 12 मार्च 2026 को रायपुर में महा जन-सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस जन-सुनवाई में रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी, जिसमें गरियाबंद जिले के मामलों को भी शामिल किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जन-सुनवाई 12 मार्च को प्रातः 10 बजे से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर में आयोजित होगी। इस दौरान रायपुर संभाग के गरियाबंद, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी एवं महासमुंद जिलों से संबंधित मामलों पर सुनवाई की जाएगी।आयोग की गठित न्यायपीठ की अध्यक्षता डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक करेंगी। उनके साथ आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं श्रीमती सरला कोसरिया उपस्थित रहकर प्रकरणों की सुनवाई करेंगी और संबंधित मामलों में आवश्यक निर्देश भी जारी किए जाएंगे।बताया गया है कि इस महा जन-सुनवाई में गरियाबंद जिले से कुल 15 प्रकरणों को सुनवाई के लिए निर्धारित किया गया है। महिला आयोग द्वारा आयोजित इस जन-सुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करना तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई