गरियाबंद में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ पुलिस की कार्यशाला, वाहन चालकों को दी सख्त हिदायत

SHARE:

गरियाबंद-:सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गरियाबंद जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में व्यावसायिक एवं निजी वाहन चालकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी गई।पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में यातायात प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक की जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी घातक साबित हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर भारी जुर्माने के साथ लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।बैठक में वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीड से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी चालकों को अपने वाहन का बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) समय-समय पर अपडेट रखने की भी सलाह दी गई।पुलिस अधिकारियों ने जिले के चिन्हित ‘ब्लैक स्पॉट’ यानी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की जानकारी साझा करते हुए उन स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने बताया कि आने वाले समय में जिले में ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ सघन जांच अभियान भी चलाया जाएगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई