फिंगेश्वर/ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के हालिया विस्तार में राजिम विधानसभा क्षेत्र की मजबूत पकड़ साफ दिखाई दी है। प्रथम पंचायत मंत्री रहे अमितेश शुक्ल के समर्थकों को जिला कार्यकारिणी में पर्याप्त स्थान मिलने से राजनीतिक हलकों में इसे “राजिम की चली” के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें 13 उपाध्यक्ष और 17 महामंत्री बनाए गए हैं।
गरियाबंद जिले में दो विधानसभा क्षेत्र—राजिम और वृंदा नवागढ़—आते हैं, ऐसे में राजिम क्षेत्र को मिले व्यापक प्रतिनिधित्व को संगठनात्मक संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
राजिम क्षेत्र से उपाध्यक्ष और महामंत्री पदों पर पवन सोनकर, सन्नी मेमन, ओंकार ठाकुर, हाफीज खान, पन्ना ध्रुव, प्रहलाद यादव, अवधेश प्रधान, छगन यादव, चेतन सिन्हा, राजेश यादव, गैंदलाल यादव, गजेंद्र, सतीश चौरे, चंद्रभूषण चौहान, रोशनी गोस्वामी, राजकुमारी सोनी, योगेश्वरी साहू सहित कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर अमितेश शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह विस्तार आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, जिला कार्यकारिणी में राजिम की यह मजबूत भागीदारी आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगी और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचाएगी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




