गरियाबंद /मैनपुर-:जनपद पंचायत मैनपुर के आदेश पर ग्राम पंचायत कांडकेला के सरपंच एवं सचिव के खिलाफ गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तय कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आवेदिका नूतन सागर वार्ड क्रमांक 19 की द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध 9 अलग-अलग बिंदुओं पर भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
कार्यालय जनपद पंचायत मैनपुर के आदेश क्रमांक 8586/शि.का.जांच/2025-26 दिनांक 12.11.2025 के संदर्भ में जारी पत्र के मुताबिक इस मामले की जांच 18 फरवरी 2026, दिन बुधवार को दोपहर 12:00 बजे ग्राम पंचायत भवन कांडकेला में की जाएगी।
जांच अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित पक्ष समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार की इस शिकायत को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सबकी निगाहें 18 फरवरी को होने वाली जांच पर टिकी हैं, जहां आरोपों की परतें खुलने की संभावना जताई जा रही
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




