ब्रेकिंग न्यूज़ | राजिम कुंभ कल्प जा रही बारात की बोलेरो नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार, 8 घायल — 2 की हालत नाज़ुक

SHARE:

गरियाबंद /राजिम -:राजिम से इस वक्त एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। सोहम हॉस्पिटल के सामने, गरियाबंद रोड स्थित नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बोलेरो वाहन सवार कुल 8 लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग देशमुख परिवार के सदस्य हैं, जो जंजगीरी थाना अंडा, जिला दुर्ग से सिंधौरी में देशमुख परिवार की बारात में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग राजिम कुंभ कल्प मेला घूमने के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान राजिम के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल नयापारा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल) में जारी है, जहां कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 112 वाहन एवं निजी साधनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में शामिल बोलेरो वाहन का नंबर
CG 04 HZ 4119 बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई