चरित्र लांछन की रंजिश में अमानवीय हत्या, मैनपुर के वनांचल में महिला को बेरहमी से मार डाला

SHARE:

गरियाबंद-:गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शोभा थाना क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल ग्राम गरीबा में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। आपसी रंजिश और चरित्र लांछन के आरोपों से उपजे विवाद में दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गरीबा से लगभग 800 मीटर दूर ईचरादी खेत की लारी में निवासरत सुमित्रा नेताम (37 वर्ष), पति दलसुराम नेताम, का गांव की ही रहने वाली सुगतिन नेताम (36 वर्ष) एवं ईतवारिन बाई (46 वर्ष) से पहले मेलजोल था। समय के साथ यह मित्रता विवाद में बदल गई। आरोप है कि मृतिका सुमित्रा नेताम दोनों महिलाओं के चरित्र को लेकर गांव में लांछन लगाती थी, जिससे दोनों आरोपी महिलाएं लंबे समय से आक्रोशित थीं।

 

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी महिलाओं ने सुमित्रा नेताम की लारी में पहुंचकर पहले उसके साथ मारपीट की, फिर अमानवीयता की हदें पार करते हुए उसके गुप्तांग में मिर्ची एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे तड़पाया और बाद में लात-घूंसों व डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

 

घटना की सूचना ग्राम सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई। नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण पुलिस 2 फरवरी को मौके पर पहुंची, जहां जांच उपरांत मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

 

शोभा थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि प्राथमिक जांच में चरित्र लांछन को लेकर हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी महिलाएं सुगतिन नेताम एवं ईतवारिन बाई से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विधिसम्मत आगे की कार्रवाई जारी है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment