बीजेपी सरकार किसानों को जानबूझकर परेशान कर रही -टिकेश साहू

SHARE:

फिंगेश्वर/छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर अवस्था के आरोपों के बीच ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने बीजेपी सरकार पर किसानों को जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है सरकार की मंशा ही साफ नहीं है कि वह किसानों का पूरा धान खरीदें।श्री साहू ने कहा मैंने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों को धान बेचने के लिए इतना परेशान होते कभी नहीं देखा जिन किसानों के भरोसे देश चलता है आज उन्हें चोर की नजर से देखा जा रहा है। अधिकारी किसानों के घरों में घुसकर जांच कर रहे हैं 2 साल के अनुभव के बाद भी सरकार धान खरीदी की व्यवस्था संभाल नहीं पाए प्रदेश में धान खरीदी पूरी तरह प्रभावित हैं और सरकार किसानों का पूरा धान लेना नहीं चाहते।

 

ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा 31 जनवरी को धान खरीदी समाप्त होना है, ऐसे में केवल दो दिन ही खरीदी संभव हो पाएगी। श्री साहू का आरोप है कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था पूरी तरह बंद हो चुका है जिसके चलते हर धान खरीदी केन्द्रों में कई किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। जबकि कई किसानों का पंजीयन और रकबा जोड़ने का काम ही नहीं हो सका।

 

ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी के साहू ने कहा खाद और यूरिया की कमी जटिल टोकन भीम और खरीदी केंद्रों पर लिमिट तय कर किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है श्री साहू ने भाजपा के विष्णु देव सरकार से मांग की है कि धान खरीदी समय सीमा को कम से कम एक महीना के लिए आगे बढ़ाया जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment