गरियाबंद में नक्सलियों का डंप ध्वस्त, 303 रायफल सहित विस्फोटक जब्त

SHARE:

जंगल-पहाड़ में छिपाया गया नक्सली हथियार भंडार पकड़ा गया

गरियाबंद-:जिला गरियाबंद के नक्सल प्रभावित जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों एवं विस्फोटक सामग्री के डंप को पुलिस ने बरामद कर नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इन डंपों को छिपाया गया था। प्राप्त आसूचना के आधार पर जिला पुलिस बल, ई-30 ऑपरेशन, सीआरपीएफ एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 01 नग 303 रायफल (पुलिस बल से लूटी गई), 01 देशी पिस्टल, 12 बोर के 31 राउंड, 43 डेटोनेटर, 8 एसएम कारतूस, 48 अन्य कारतूस, 02 सोलर प्लेट, 01 मल्टीमीटर, 02 वॉकी-टॉकी, 01 इन्वर्टर सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की।यह कार्रवाई थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम कुकुर तथा थाना पीपरछेड़ी अंतर्गत ग्राम कमरशौदी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में की गई। पुलिस द्वारा बरामद समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस सफलता को माओवादियों की विनाशकारी गतिविधियों पर करारा प्रहार माना जा रहा है।पुलिस की इस मुस्तैदी से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई