गरियाबंद-:छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC)-2024 में जिले के 5 से अधिक युवाओं ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न पदों पर चयनित इन होनहार युवाओं का मनोबल बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के उद्देश्य से प्रभारी सचिव आर. संगीता और कलेक्टर बीएस उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुलाकात कर सम्मानित किया।
अधिकारियों ने चयनित युवाओं को शॉल, श्रीफल और गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। बातचीत के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी और संघर्ष के अनुभव साझा किए।
अधिकारियों ने उनसे आगे भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए अन्य युवाओं को प्रेरित करने की अपील की।
इस वर्ष जिले से चयनित अभ्यर्थियों में डीएसपी हर्षवर्धन शर्मा, डीएसपी आलोक मरकाम, सहायक संचालक तुलेश बरिहा, सहायक अधीनस्थ लेखापरीक्षक गौरव कुमार सोनी और सीटीआई प्रशांत साहू शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि नियमित अध्ययन, समसामयिक घटनाओं पर दृष्टि और विषयों पर मजबूत पकड़ सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी शशिगानंदन के., जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




