फिंगेश्वर-:इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा 19‑21 नवंबर 2025 को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित होने वाली अंतर‑महाविद्यालयीन “पूर्वी क्षेत्र खेल प्रतियोगिता 2025” में भाग लेने हेतु कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, फिंगेश्वर से 40 प्रतिभागियों का एक दल गठित किया गया है
जिसमें 26 छात्र एवं 14 छात्राएं हैं, जो अधिष्ठाता डॉ. गिरिजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में 18 नवंबर शाम को कृषि महाविद्यालय फिंगेश्वर, गरियाबंद से रायपुर के लिए रवाना हुआ। इस टीम का प्रतिनिधित्व खेल प्रभारी श्री सत्येंद्र पाटले एवं सुश्री योगेश्वरी साहू कर रहे हैं।
यह प्रतियोगिता कृषि छात्रों में खेल‑कुशलता, टीम भावना और स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो , टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेल शामिल हैं।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




