गरियाबंद-: लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा कलेक्टर बी.एस. उइके और जिला पंचायत सीईओ प्रखर चन्द्राकर ने नागाबुड़ा, कोकड़ी सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर लिया।
बताया गया कि 7 नवम्बर को एकता पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह 9 बजे नागाबुड़ा से प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय गरियाबंद तक लगभग 9 किलोमीटर चलेगी। पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ दिलाई जाएगी
स्वदेशी मेलों का आयोजन और गर्व से स्वदेशी संकल्प जैसे कार्यक्रम होंगे।
इसके साथ ही योग और हेल्थ शिविर, स्वच्छता अभियान एवं सरदार पटेल के विचारों से जुड़े साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। यात्रा मार्ग पर सार्वजनिक सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय और हल्का भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। यात्रा के समापन पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होंगे। सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को सशक्त करने का संदेश देगा। यह पदयात्रा नहरगांव, कोकड़ी होते हुए गरियाबंद में वृहद कार्यक्रम के साथ संपन्न होगी।
कलेक्टर ने सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों से इस ऐतिहासिक पदयात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता के इस संदेश को मजबूत बनाने का आग्रह किया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




