गरियाबंद में भाजपाइयों ने चाय दुकान में बैठकर आमजनों के साथ सुनी प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’

SHARE:

मन की बात में पीएम मोदी ने छठ पूजा की दी शुभकामनाएं, जीएसटी उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती और रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए

गरियाबंद। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 127वें एपिसोड का प्रसारण जिलेभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। जिला मुख्यालय गरियाबंद में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चाय दुकान में आम जनता के बीच बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती और रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव और मंडल अध्यक्ष सुमित पारख के साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, भाजपा आईटीसेल संयोजक सागर मयाणी, प्रकाश यादव, मंडल कोषाध्यक्ष खेम सिंह बघेल, युवा नेता तरुण ठाकुर, प्रतीक सिंह, लीलाराम नेताम, अर्जुन सोनवानी सहित आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने कहा की मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी की भावना बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने GST बचत उत्सव और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की जो अपील की है, वह आज आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री जनता के बीच सीधे संवाद कर देश की आत्मा को जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि गरियाबंद के कार्यकर्ता हर माह आम जनता के बीच बैठकर मन की बात सुनते हैं, जिससे जनता और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और विश्वास और मजबूत होता है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment