स्पॉ सेंटर की आड़ में देह व्यापार

SHARE:

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला पुलिस ने दिनांक 24-10-2025 चौकी स्मृतिनगर जुनवानी क्षेत्र अंतर्गत स्थित एलई वेलनेस स्पॉ एंड सलून तथा लारेंजो स्पॉ में देह व्यापार की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए स्पॉ मालिको ,स्पा में कार्यरत महिला कर्मचारी एवं ग्राहकों के पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है तथा सभी के विरूद्ध पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24.10.25 को मुखबिर की सुचना पर उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू जिला दुर्ग के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम द्वाराअभियान के तहत,चौकी स्मृतिनगर जुनवानी क्षेत्र में अवैध रूप से चलाये जा रहे स्पा सेंटर्स के विरूद्ध रेड की कार्यवाही की गयी जिसमे दो स्पा सेंटर्स एलई वेलनेस स्पॉ एंड सलून तथा लारेंजो स्पॉ के मालिको ,स्पा में कार्यरत महिला कर्मचारी एवं ग्राहकों के पास से आपत्तिजनक सामग्री मिली है एवं स्पा में कार्यरत महिला स्टाफ ,ग्राहक आपतिजनक अवस्था मंप मिले जिनके विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए उक्त के विरूद्ध पीटा एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment