Post Views: 51
रायपुर। आरंग के महामाया पारा स्थित नवकार ज्वेलर्स से अज्ञात दो युवकों ने जेवर खरीदने के बहाने 2 नग सोने की हार पार कर दिए। प्रार्थी की शिकायत पर आरंग पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ऋषि पारख 32 वर्ष महामायापारा आरंग का रहने वाला है। प्रार्थी का नवकार ज्वेलर्स नाम से जेवर की दुकान है। बताया जाता है कि अज्ञात दो युवक जेवर खरीदने के नाम पर उसके दुकान में आए और 23 ग्राम के दो नग सोने के हार लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवर की कीमत लाखों रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में आरंग पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




