गरियाबंद-:जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! निजी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस (Security and Intelligence Services) द्वारा जिले के विभिन्न थाना परिसरों में पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में इच्छुक युवा पंजीयन कराकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, कमान्डेंट क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र रायपुर (छ.ग.) के निर्देश पर यह पंजीयन शिविर 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक जिले के सभी थाना परिसरों में आयोजित किए जाएंगे।
शिविरों का आयोजन प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का पूरा विवरण इस प्रकार है —
क्रमांक
तिथि
पंजीयन शिविर स्थल
01-:18.10.2025
गरियाबंद थाना परिसर
02-:19.10.2025
छुरा थाना परिसर
03-:25.10.2025
पीपलछेड़ी थाना परिसर
04-:26.10.2025
फिंगेश्वर थाना परिसर
05-:27.10.2025
राजिम थाना परिसर
06-:28.10.2025
मैनपुर थाना परिसर
07-:29.10.2025
शोभा थाना परिसर
08-:30.10.2025
जुगुल थाना परिसर
9-:31.10.2025
इंदागाँव थाना परिसर
10-:01.11.2025 देवभोग थाना परिसर
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने बताया कि यह आयोजन केवल पंजीयन के लिए है। पुलिस विभाग का इससे सीधा संबंध नहीं है। बेरोजगार युवा अपनी इच्छा अनुसार पंजीयन करा सकते हैं।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के युवाओं को शिविर की जानकारी देकर उपस्थित होने हेतु प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवक रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकें
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




