गरियाबंद-: ग्राम पंचायत डुमरबहाल में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत चेक डेम का निर्माण पूरा हो गया है, जिससे किसानों को फसल सिंचाई में बड़ी सुविधा मिली है।गांव में पानी की कमी के कारण खेत पहले बंजर रहते थे और निस्तारी के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। गर्मियों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता था, जिससे भू-जल स्तर और गिरता था। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने चेक डेम निर्माण के लिए आवेदन किया।जिला पंचायत और जनपद पंचायत की स्वीकृति के बाद तकनीकी सहायक के मार्गदर्शन में 10 मीटर लंबाई, 2 मीटर चौड़ाई और 1.50 मीटर गहराई का ले-आउट तैयार किया गया। श्रमिकों के माध्यम से निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया गया।
चेक डेम बनने के बाद पानी का स्तर बढ़ा और निस्तारी के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो गई है। इससे ग्रामीणों को फसल सिंचाई में सुविधा मिली है और जल संरक्षण में भी मदद मिली है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




