छुरा/गरियाबंद: छुरा से रसेला मार्ग की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। गहरे गड्ढों और भरे हुए पानी के कारण यह सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा बन चुकी है। रोजाना कोई न कोई दुर्घटना के करीब आता है, लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही अब तक जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की यह बदहाली किसी भी समय गंभीर दुर्घटना को न्योता दे सकती है। इसके बावजूद PWD ने स्थायी मरम्मत के मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
*PWD का जवाब — दिवाली तक स्थगित मरम्मत*
PWD इंजीनियर खिलावन सकारिया ने कहा कि फिलहाल मार्ग पर केवल कंक्रीट डलवाया गया है और सड़क की पूरी मरम्मत दिवाली के बाद की जाएगी। इससे पहले की स्थिति गंभीर दुर्घटना की संभावनाओं से भरी हुई है।
*स्थानीय मांग—तुरंत मरम्मत ग्रामीण और स्थानीय*
जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सड़क की मरम्मत दिवाली से पहले की जाए। यह मार्ग रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, छात्र, किसान, व्यापारी और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए इस्तेमाल होता है।
*प्रशासन और PWD पर सवालस्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं*
जब खतरा और समस्या स्पष्ट है, तो PWD किन परिस्थितियों में सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाएगा? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही विभाग जागेगा?
ग्रामीणों की मांग है कि PWD तुरंत सड़क की मरम्मत करे और इसे दिवाली तक सुरक्षित बनाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




