विधायक रोहित साहू जी ने रानीपरतेवा को दिया करोड़ों की सौगात

SHARE:

गरियाबंद /छुरा -:मंगलवार को ग्राम पंचायत परिसर स्थित रंगमंच में आम नागरिकों, कर्मचारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति में माननीय रोहित साहू, विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र के मुख्य आतिथ्य एवं माननीया मीरा ठाकुर, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्षता में “शिक्षक विदाई सम्मान समारोह” एवं “नेवता भोज” कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीया शिवांगी चतुर्वेदी, सभापति (वन) जिला पंचायत गरियाबंद, माननीय पंकज निर्मलकर, जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा, माननीय हेमलाल नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत रानीपरतेवा एवं माननीय साधूराम निषाद, ग्राम पटेल रानीपरतेवा मंच पर उपस्थित रहे।

ग्राम रानीपरतेवा के मिडिल स्कूल में वर्ष 1985 से 1998 तक अर्थात 13 वर्षों तक अपनी शिक्षकीय सेवा देने वाले माननीय साधूराम बरिहा के सम्मान में उनके मितान सोमन यदु और मितानिन रेखा यदु द्वारा यह विदाई सम्मान समारोह एवं नेवता भोज आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों द्वारा स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुति से हुई। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के पश्चात् अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विचार रखे।

मुख्य अतिथि माननीय रोहित साहू ने अपने उद्बोधन में जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर एवं ग्रामवासियों की विशेष मांग पर सूखानदी में एनीकेट एवं तटबंध को आगामी बजट में शामिल कर डीपीआर तैयार कराने, करोड़ों की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन व बाउंड्री वॉल निर्माण तथा मिडिल स्कूल के लिए अतिरिक्त कमरा स्वीकृत करने की घोषणा की। इस प्रकार विधायक रोहित साहू ने ग्राम रानीपरतेवा को करोड़ों की सौगात दी।

अंत में सोमन यदु ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रमन नामदेव एवं द्वारिका प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के समापन पश्चात अतिथियों ने छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों के साथ नेवता भोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर हेमंत सिन्हा मंडल अध्यक्ष खड़मा, राजू साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय कॉलेज फिंगेश्वर, जगदीश यदु पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, पालेन्द्र साहू मंडल महामंत्री, गुलशन सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, मानसिंह निषाद, दिशांक चंद्राकर, भवानी शंकर सेन सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment