गरियाबंद/फिंगेश्वर -:मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में आज सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंकेक्षणकर्ता के रूप में सरिता गायकवाड़, प्रधान पाठक शा.प्रा.शा. कुंडेल, ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द के सरपंच देवेंद्र वर्मा एवं शिक्षाविद् भूखन लाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अंकेक्षण दल में श्रीमती ममता मतावले, श्रीमती संतोषी कंडरा, श्रीमती मीनाक्षी साहू, श्रीमती तारिणी वर्मा, श्रीमती द्रौपदी साहू, श्रीमती सीता साहू, लीलाराम मतावले एवं शिक्षक खोमन लाल सिन्हा शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था एवं बच्चों के बौद्धिक स्तर का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया। अंकेक्षण दल ने पाया कि विद्यालय का समग्र स्तर संतोषजनक है। बच्चों से कक्षा अनुरूप प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास एवं स्पष्टता के साथ दिए। विद्यार्थियों की ज्ञानवृद्धि देखकर अंकेक्षण दल ने प्रसन्नता व्यक्त की।
अंत में अंकेक्षण दल ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता बनाए रखने हेतु शुभकामनाएँ दीं।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




