नदी में डूबे युवक का एस.डी.आर.एफ. टीम ने किया शव बरामद

SHARE:

दुर्ग। जिला दुर्ग के थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी अंजोरा के ग्राम पीपरछेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में नहाते समय एक युवक बह गया। कंट्रोल रूम दुर्ग से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल एस.डी.आर.एफ. दुर्ग की टीम को रवाना किया गया।जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार एस.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित रूप से डीप ड्राइविंग एवं वृहद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम के जवानों ने अथक प्रयास करते हुए नदी में गहराई तक खोजबीन की।कुछ समय की खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया और पुलिस विभाग को सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान शशांत प्रधान, उम्र 28 वर्ष, पिता कृष्णा प्रधान, निवासी मॉडल टाउन, नेहरू नगर, भिलाई के रूप में हुई है। इस राहत एवं बचाव कार्य में एस.डी.आर.एफ. दुर्ग की टीम ने तत्परता एवं कुशलता का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम दिया। जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में टीम द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की जा रही है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment