प्रयागराज । उतरांव थाना क्षेत्र के बलीपुर सब्जी मंडी के एक ट्रक में आग लग गई। जिससे एक सौ से अधिक बकरे-बकरियों की जलकर मौत हो गई। समय रहते 200 से अधिक जानवरों को बचा लिया गया। हादसे में ट्रक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गा। आग का कारण इंजन में आई तकनीकि खराबी को बताया जा रहा है।कानपुर से कोलकाता के लिए लगभग 346 बकरे-बकरियां लादकर ट्रक चालक राजधनी जैसे ही प्रयागराज की उतरांव थाना क्षेत्र के बलीपुर नेशनल हाईवे सब्जी मंडी के पास पहुंचा था कि अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। ट्रक में डबल फ्लोर में बकरा और बकरी लादे गए थे। आग लगने के बाद चालक राजधनी ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस में नियुक्त कांस्टेबल गिरिजेश और होमगार्ड सुरेश कुमार कुशवाहा पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग भयावह होती चली गई।सिपाही गिरिजेश और होमगार्ड सुरेश ने अपनी जान पर खेल कर आग का गोला बने ट्रक से 200 से ज्यादा बकरों को बाहर निकाल दिया। सूचना पर उतरांव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की जानकारी दी गई थी, लेकिन एक घंटे बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। जिससे 100 से ज्यादा की संख्या में बकरियां व बकरे जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से आती तो यह संख्या और कम सकती थी। ट्रक चालक राजधनी जो जौनपुर का निवासी है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




