पीएम मोदी सहित नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को दी जन्मदिन की शुभकामानएं

SHARE:

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित अन्य नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामानएं दीं।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें अपार सम्मान दिलाया है। विभिन्न मुद्दों पर उनके ज्ञान और मार्गदर्शन का हम गहरा सम्मान करते हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सरल एवं सहज स्वभाव, राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ, सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।सांसद रवि किशन ने लिखा कि सहज-सरल स्वभाव के धनी, सादगी की प्रतिमूर्ति, देश के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले, भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और हम सबका मार्गदर्शन करते रहें।सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लिखा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment