सेवा पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

SHARE:

वरिष्ठजन समाज की धरोहर, गरियाबंद में 200 से अधिक बुजुर्गों का हुआ सम्मान

गरियाबंद -: सेवा पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वन विभाग स्थित एक्शन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को शॉल-श्रीफल और उपकरण वितरित कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बुजुर्गों ने प्रसन्नता जताई।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव, कलेक्टर बी.एस. उईके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेनन, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी. ठाकुर, पार्षद सूरज सिन्हा, सुरेंद्र सोनटेके, रेणुका साहू, रामगुलाल सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव ने कहा कि ग्रामीण जीवन में पहले बड़े-बुजुर्ग ही प्रकरणों का निराकरण कर देते थे, पर अब छोटी-छोटी बातों में भी न्यायालय का सहारा लिया जाता है। वरिष्ठजनों का अनुभव और आशीर्वाद समाज को सही दिशा देने की ताकत रखता है।कलेक्टर बी.एस. उईके ने अपने संबोधन में कहा कि कालचक्र अपनी पुनरावृत्ति करता है और प्रकृति अपने स्वरूप में लौटती है। नई पीढ़ी को परिवार की जड़ों और वटवृक्ष समान वृद्धजनों को समझना होगा तभी समाज सकारात्मक दिशा में अग्रसर होगा। वरिष्ठजनों का अनुभव ही सफलता की कुंजी है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment