गौ अभयारण्य और गौ धाम का दावा कागजी -रूपेश साहू

SHARE:

नहीं थम रहा गायों की मौत का सिलसिला आंखें मुंदे बैठी गौ हत्यारी सरकार – मनोज सोनवानी

 

फिंगेश्वर/पूरे प्रदेश में गौ वंशी पशुओं की बड़ी संख्या में लगातार हो रही मौत को सरकार की अकर्मन्यता का परिणाम करार देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू व ब्लॉक कांग्रेस सचिव मनोज सोनवानी ने कहा कि भाजपा के सरकार में गाएं बेरहमी से मारी जा रही है, लेकिन यह सरकार बेसुध है भाजपा केवल गौ सेवा के नाम पर राजनीति करती है समोदा गठन में डेढ़ दर्जन अमृत गायों के अवशेष आज भी छिलका में और जानवर नोच रहे हैं विगत 16 सितंबर को बिलासपुर रतनपुर हाईवे पर गायों के झुंड को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिसमें आठ गायों की जान चली गई गर्भवती गाय का पेट फट गया बछड़ा बाहर आ गया उसी दिन दुर्ग जिले के भावना पेट्रोल पंप के पास कंटेनर ने 8 गायों को कुचलकर मार दिया ऐसे हद से रोज हो रहे हैं सड़कों पर मवेशियों की मौत रोज-रोज हो रहे हादसों को लेकर हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बावजूद यह सरकार नहीं चाहती की समुचित व्यवस्था दुरुस्त हो बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गठन योजना बंद करने का दुष्परिणाम सड़कों पर दिख रहा है गांव अभयारण्य और गोधन का दवा केवल कागजी है असलियत यह है कि भाजपा सरकार की अपेक्षा पूर्वाग्रह और दुर्भावना के चलते ही गए सड़कों पर कुछ ली जा रही हैं किस खुली चराई से परेशान है और जहांगीर भी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं विगत दिनों मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिंह और न्यायाधीश रविंद्र कुमार अग्रवाल की संयुक्त पीठ में सुनवाई के दौरान सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि सड़कों पर मवेशियों को हटाने टीम बनाएं रात में ग्रस्त करें हाईवे अथॉरिटी क्या कर रही है गायों के गले पर रेडियम बेल्ट पहनाया जाए आपका गांव कैचर खाली पड़ा हुआ है केवल दिखाने के लिए खड़ा किए जाते हैं विगत 6 माह के भीतर जनवरी 2025 से जुलाई 2025 तक 6 दर्जन से अधिक गौवंशी पशुओं के साथ ही 55 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है, लेकिन सरकार की रवैया शुतुरमुर्ग की तरह है।

ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा भाजपा गाय, गोबर और गोमूत्र के नाम पर केवल राजनीति करती है असलियत यह है कि विगत डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ में गोवंश पशुओं की संख्या तेजी से घट रही है,गौ तस्करी बड़ी है, सड़क दुर्घटना के तादात में बेतहाशा वृद्धि हुई है। विगत दिनों फिंगेश्वर में 10 गाएं बारीडीह के पास 17 गाएं कुचलकर मारी गई बिलासपुर में 25 गए कुछ ली गई इससे पहले रतनपुर बिलासपुर मार्ग पर 12 गाए दामाखेड़ा के पास 9 गाए मारी गई किरना में 18 गाए रौंदकर बेरहमी से रौंद कर मार दी गई विगत दो महीना के भीतर एक साथ बड़ी संख्या में हाईवे पर गायों की कुचल कर मारे जाने की चौथी बड़ी घटना है नगरी निकाय पंचायत और हाईवे अथॉरिटी आपस में समन्वय नहीं है जमीनी स्तर पर सरकार कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं कर पाई इसकी वजह से हद से थमने का नाम नहीं ले रहा है।ब्लॉक कांग्रेस सचिव मनोज सोनवानी ने कहा कि केवल पशुपालकों पर एफ आई आर करना समस्या का समुचित उपाय नहीं गैर विमित पशुओं के मालिकों को चिन्हित करना आसान नहीं है पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान गोबर और गोमूत्र खरीदी की वजह से गौवंशी पशु को बांधकर रखे जाते थे अब दूसरे गांव और सड़कों पर खुला घूम रहे हैं कांजी हाउस खाली पड़े हैं भाजपा की सरकार को गौ संरक्षण को लेकर कोई नीति है ना ही नियत। नई व्यवस्था तो छोड़िए पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में स्थापित 10 हजार से अधिक गौठान जिसमें से लगभग 8 हजार गौठान आत्मनिर्भर हो चुके थे गौठान समिति और महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित होने वाली उस शुवयवस्थित योजना के संचालन में भी सरकार नाकाम रही।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment