आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर बोले गोविंद तिवारी

SHARE:

गरियाबंद – भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोविंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के नेक्स्ट जनरेशन सुधार आम जनता और भविष्य की पीढ़ियों के लिए लाभकारी होंगे। कम टैक्स स्लैब और सस्ती वस्तुओं से जहां जीवन-यापन की लागत घटेगी, वहीं व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।तिवारी ने कहा कि जीएसटी सुधार पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार को कम करेंगे और किसानों व आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाएँ, कृषि उपकरण और जैव कीटनाशक सस्ते होंगे। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उन्होंने जोर देकर कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब लोग स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे। स्वदेशी अपनाने से स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, सरकारी बजट को मजबूती और पर्यावरण संरक्षण जैसे फायदे होंगे। साथ ही इससे राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति भी प्रबल होगी।गोविंद तिवारी ने कहा – “हमारा संकल्प है कि स्वदेशी को अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाएँ।”

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment