मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

SHARE:

रायपुर। रायपुर में आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के भगत सिंह चौक पहुंचे और वहां उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर भगत सिंह को नमन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह स्वतंत्रता संग्राम के एक ऐसे बहादुर नायक थे जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अपार देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा की अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह का जीवन हम सभी को यह संदेश देता है कि राष्ट्र हित सबसे ऊपर है और देश की स्वतंत्रता के लिए त्याग ही सच्ची देशभक्ति की पहचान है। सीएम साय ने आगे कहा कि भगत सिंह के विचार और आदर्श आज के युवाओं को राष्ट्र के विकास और निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।इस मौके पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment