राजिम :- नगर के प्रतिष्ठित शासकीय राम विशाल पाण्डेय सेजेस राजिम लगातार शैक्षणिक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के साथ-साथ सह – शैक्षिक क्षेत्रों में भी अपना झंडा गाड रहा है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज अभियान के तहत विद्यार्थियों में विज्ञान एवं गणित के प्रति रूझान पैदा करने के लिए शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्तरों में विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। शासकीय राम विशाल पांडे उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम के कक्षा 11वीं के विद्यार्थी जयेश साहू और वेदिका साहू ने सभी स्तरों के क्विज प्रतियोगिताओं में लगातार विजय हासिल करते हुए गरियाबंद में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिभा खोज अभियान क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए फिंगेश्वर विकासखंड की ओर से अपनी दावेदारी सुनिश्चित किया। इस प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले के पांचो ब्लॉक फिंगेश्वर, गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, एवं देवभोग के प्रतिभागी भाग लिए। जिला स्तर के स्पीच प्रतियोगिता में भी उन्होंने क्विज के सभी राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार जीता। दोनों विजेताओं को जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद जगजीत सिंह धीर एवं सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा बुद्ध विलास सिंह ने अपने हाथों से पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतिभा खोज अभियान के नोडल अधिकारी सतीश मालवीय व्याख्याता कौंदकेरा एवं सेजेस राजिम के व्याख्याता विक्रम सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। दूसरी ओर विद्यालय की ही कक्षा नवमी की छात्रा रूपाली साहू पिता परमानंद साहू का चयन प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता लिए चयन हुआ है। ज्ञात हो की धमतरी के संबलपुर हाई स्कूल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई हैं। विद्यालय के उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार की ओर से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सुजाता शर्मा, प्राचार्य संजय एक्का, राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी विवेक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल, विधायक प्रतिनिधि खुशी साहू, सदस्य संजीव साहू, चंदन बंजारे, महेंद्र कश्यप, विजेता देवानी, उप प्राचार्य भंवरलाल ध्रुव, विज्ञान और गणित शिक्षकों में समीक्षा गायकवाड, कमल सोनकर, गोपाल देवांगन, मधु गुप्ता, प्रणीति चंद्राकर साक्षी जपे, नेहा सिंह, अंजू मारकंडेय, कैलाश साहू, अंगेश गंगेले आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किये हैं।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




