जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

SHARE:

320 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं 200 किलो महुआ लाहन बरामद

 

गरियाबंद -:जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं तस्करी पर रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सुश्री आर. संगीता तथा कलेक्टर भगवान सिंह उईके के मार्गदर्शन में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने वृत्त राजिम अंतर्गत ग्राम बरेठिनकोना के जंगल क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने जंगल में छिपाकर रखे गए 320 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं लगभग 200 किलो महुआ लाहन बरामद किया। मौके पर महुआ लाहन को नष्ट कर दिया गया, जबकि अवैध कच्ची मदिरा को जब्त कर लिया गया।

इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित अधिनियम 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य न केवल अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री को रोकना है, बल्कि इसके दुष्परिणामों से समाज को सुरक्षित रखना भी है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, रजतचंद ठाकुर, आबकारी मुख्य आरक्षक चंदेलाल गायकवाड, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, महिला नगर सैनिक कामिनी सोनी तथा वाहन चालक कुलेश्वर निषाद का विशेष योगदान रहा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment