अभनपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक विवाहित युवक को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा तब हुआ जब पीडि़ता के सात माह के गर्भवती होने की जानकारी उसके परिजनों को मिली।
पुलिस के अनुसार, मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम हसदा नंबर 02 का है। आरोपी की पहचान राधेलाल यादव (22 वर्ष), पिता महेश यादव, निवासी हसदा नंबर 02 के रूप में हुई है। राधेलाल शादीशुदा है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी राधेलाल ने महाशिवरात्रि की रात गांव की एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद, सहमी हुई पीडि़ता ने सात महीने तक डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। जब लड़की का पेट बड़ा दिखने लगा, तो परिजनों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद, लड़की ने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई पूरी आपबीती सुनाई। परिजनों ने तत्काल पीडि़ता को लेकर गोबरा नवापारा थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राधेलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




