गरियाबंद/फिंगेश्वर। जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़वाडीह में शनिवार को खेत की रखवाली कर रहे चरवाहे पर अचानक सांड ने हमला कर दिया। इस हमले में चरवाहा घनश्याम ढीढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत के पास अचानक उग्र हुए सांड ने घनश्याम पर कई बार हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से घायल को छुड़ाया और तत्काल फिंगेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताई और बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया।
गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आक्रामक मवेशियों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




