फिंगेश्वर-: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आदेश व जिला साहू संघ के निर्देशानुसार साहू छात्रावास भवन फिंगेश्वर में नगर साहू संघ का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इसमें उमाशंकर साहू अध्यक्ष, मुकेश साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती जामुन बाई साहू महिला उपाध्यक्ष, हुलस राम साहू व श्रीमती रेणु साहू संगठन सचिव चुने गए।निर्वाचन अधिकारी रामजी साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजिम) ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन पत्र देकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने कहा कि समाज ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से निभाते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर तहसील साहू संघ के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




