जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, ठेकेदारों को नोटिस – ब्लैकलिस्ट की चेतावनी

SHARE:

हर घर तक पहुंचे नल-जल, विलंब पर नहीं होगी कोई रियायत

गरियाबंद-:जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर बी.एस. उइके ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को मिशन से जुड़े ठेकेदारों व एजेंसियों की बैठक में कलेक्टर ने दो टूक कहा कि निर्धारित समयसीमा में नल-जल कनेक्शन का काम हर हाल में पूरा करें, वरना अनुबंध समाप्त कर संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।बैठक में कलेक्टर ने विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा – “लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन ठेकेदारों ने अब तक काम में ढिलाई बरती है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी होगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि अपूर्ण कार्यों को जल्द निपटाने के लिए अधिक संख्या में श्रमबल लगाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। कलेक्टर ने पीएचई विभाग के इंजीनियरों को भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए और कहा कि निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।बैठक में अनुपस्थित ठेकेदारों पर विशेष नाराज़गी जताते हुए कलेक्टर ने कहा कि ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ तुरंत नोटिस जारी किया जाए। वहीं पहले से ब्लैकलिस्टेड ठेकेदारों के कार्यों के लिए नए टेंडर जारी करने की तैयारी करने को भी कहा गया।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर नवीन भगत, ईई पीएचई विप्लव घृतलहरे, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, जनसंपर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार सहित विभागीय अधिकारी व एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment