सिकासार बांध से छोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानी, तटीय गांवों को अलर्ट

SHARE:

जलभराव क्षमता 99 प्रतिशत के करीब, प्रशासन ने जारी की सतर्कता अपील

गरियाबंद-:लगातार हो रही बारिश से सिकासार जलाशय अपनी क्षमता के करीब पहुंच चुका है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज दोपहर 3 बजे से बांध के गेट खोलकर 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जल संसाधन विभाग ने यह निर्णय बांध की स्थिति और जलस्तर की गंभीरता को देखते हुए लिया है।जल संसाधन विभाग के पैरी शीर्ष कार्य जल संसाधन उपसंभाग क्र. 02 के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि शुरुआती चरण में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी की आवक के अनुसार निकासी की दर को आगे घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
वर्तमान में सिकासार जलाशय का जलभराव 196.80 मि.क्यू.मी. यानी 98.93 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जो लगभग 99 प्रतिशत क्षमता के बराबर है।प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों के गांवों को अलर्ट रहने की अपील की है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं और सतर्क रहें। पुलिस, जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण कक्ष को भी बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना दे दी गई है।स्थानीय प्रशासन ने गांवों में मुनादी कराने के साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment