“जान हथेली पर रख कर पढ़ाई! गरियाबंद में पुल निर्माण अटका, नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम बच्चे”

SHARE:

गरियाबंद।  लगातार बारिश ने गरियाबंद जिले में बाढ़ जैसे हालात खड़े कर दिए हैं। सुखतेल नदी इस वक्त उफान पर है, और नदी पर बने रपटे के ऊपर तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है। इसी खतरे के बीच ग्रामीण अंचलों के मासूम बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण का प्रस्ताव 2020 में ही मंजूर हो चुका है, लेकिन फाइलें अब तक टेंडर दफ़्तर की धूल फांक रही हैं। परिणाम यह है कि हर बारिश के मौसम में ग्रामीणों और बच्चों को इसी खतरे से गुजरना पड़ता है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment