अबूझमाड़ मुठभेड़ पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्विटर पर साझा कर कहा– “नक्सलवाद के अंत की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

SHARE:

रायपुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्रवाई की जानकारी X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से साझा की। उन्होंने लिखा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव नहीं है, बल्कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को भी गति प्रदान करती है।साय के अनुसार, डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक निकट और निश्चित होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा। इस अभियान को राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक अहम मोड़ माना जा रहा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment