पामगढ़ विधायक के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, -1रेत छोड़ो, कुर्सी छोड़ोÓ के नारे गूंजे

SHARE:

जांजगीर। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का रेत माफिया से कथित बातचीत वाला ऑडियो वायरल होने के बाद मामला गरमाता जा रहा है। इस पूरे विवाद को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने अंबेडकर चौक, पामगढ़ में जोरदार प्रदर्शन कर विधायक का पुतला फूंका।प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने ‘रेत चोर गद्दी छोड़Ó और ‘विधायक इस्तीफा दोÓ जैसे नारे लगाए। उन्होंने मांग की कि विधायक शेषराज हरवंश को इस प्रकरण को लेकर तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए।इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की नेता संतोषी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबे जांगड़े और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष लहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।हालांकि इस पूरे मामले में विधायक और कांग्रेस की ओर से सफाई दी जा चुकी है, लेकिन भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। पार्टी ने साफ कहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों पर समझौता नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment