CRIME NEWS: नशा और अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र, रायपुर अमरेश मिश्रा के निर्देशन में जिला गरियाबंद में असामाजिक तत्वों एवं अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए ‘‘आपरेशन निश्चय’’ चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19.09.2025 के तड़के सुबह 05ः00 बजे पुलिस की अलग-अलग 33 टीमों द्वारा नशे के सामानों की बिक्री/तस्करी करने वाले आरोपियो एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले लोगों के 52 संभावित ठिकाने पर पुलिस टीम द्वारा एक साथ दबिश दिया गया।

पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान में अलग-अलग 52 से अधिक स्थानों में आकस्मिक दबिश दिया गया है। विशेष अभियान के तहत 05 आरोपियों को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर, उनसे 6.450 किलो ग्राम गांजा जप्त किया गया है। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 283.610 लीटर शराब जप्त किया गया। इसी क्रम में शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 38 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। साथ ही 01 स्थायी वारण्टी भी तामिल किया गया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment