रायपुर । बिहार और अन्य राज्यों की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सियासत गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में भी एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को विरोधाभासी बयान देने से बचना चाहिए। एक तरफ वह वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की बात करते हैं, दूसरी ओर एसआईआर पर सवाल खड़े करते हैं। अगर गड़बड़ी है, तो जांच भी होनी चाहिए और छत्तीसगढ़ में भी एसआईआर कराई जानी चाहिए। गरियाबंद मुठभेड़ में बड़ी सफलता, 10 नक्सली ढेर गरियाबंद जिले के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी और सक्रिय सीसी मेंबर बालकृष्णन उर्फ मनोज भी शामिल है। इसके अलावा 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली प्रमोद उर्फ पांडा भी ढेर हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही कार्रवाई से राज्य में नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी (सीसी) के सदस्यों की संख्या घट रही है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। जवानों की बहादुरी और सतर्कता से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक बढ़त मिल रही है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




