दुर्ग । एसडीआरएफ दुर्ग जिले के जुनवानी स्थित विनोबा नगर क्षेत्र में स्थित एम.जे. कॉलेज के पास एक नाले में दो व्यक्तियों के बह जाने की सूचना कंट्रोल रूम दुर्ग को प्राप्त हुई। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ टीम ने सघन सर्च अभियान चलाया, जिसमें एक व्यक्ति का शव बरामद कर उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान पवन खुटेल, उम्र 34 वर्ष, पिता घनश्याम खुटेल, निवासी विनोबा नगर, जुनवानी (भिलाई), थाना क्षेत्र सुपेला, चौकी स्मृति नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।एसडीआरएफ टीम द्वारा किया गया यह अभियान जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से संपन्न हुआ। मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल भी मौजूद रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




